Current Affairs
(करेंट अफेयर्स)
→ 10 November 2025 Current Affairs
SSC, RRB और BSSC परीक्षाओं के लिए 10 November 2025 Current Affairs प्रश्नोत्तर पढ़ें। इस पोस्ट में शहरी परिवहन, समुद्री अनुसंधान, शतरंज, ऊर्जा, पर्यावरण और विज्ञान दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
1. BIMSTEC-India Marine Research Network (BIMReN) का पहला द्विवार्षिक सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?
(A) चेन्नई
(B) कोच्चि
(C) कोलंबो
(D) ढाका
Answer: (B) कोच्चि
Explanation: BIMSTEC-India Marine Research Network (BIMReN) का पहला द्विवार्षिक सम्मेलन 4 से 6 नवंबर 2025 तक केरल के कोच्चि में आयोजित किया गया।
Important Facts:
– BIMReN की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी।
– इसका उद्देश्य समुद्री अनुसंधान और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
– यह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में ब्लू इकॉनमी (Blue Economy) को मजबूत करने की पहल है।
2. 18वें Urban Mobility India Conference 2025 में कितनी इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती की घोषणा की गई ?
(A) 5,000
(B) 8,000
(C) 10,000
(D) 15,000
Answer: (C) 10,000
Explanation: गुरुग्राम में आयोजित 18वें Urban Mobility India Conference 2025 के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने छोटे शहरों सहित देशभर में PM e-Bus Sewa योजना के तहत 10,000 इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती की घोषणा की। इनमें से 100 बसें गुरुग्राम के लिए निर्धारित की गईं।
Important Facts:
– सम्मेलन का आयोजन गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ।
– इसका मुख्य विषय ‘Urban Development and Mobility Nexus’ था।
– इसका उद्देश्य शहरी परिवहन को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।
3. वर्ष 2025 में भारत का 91वाँ ग्रैंडमास्टर कौन बना ?
(A) इलमपार्थी ए. आर.
(B) एस. रोहित कृष्णा
(C) राहुल वी. एस.
(D) अभिषेक गोन
Answer: (C) राहुल वी. एस.
Explanation: राहुल वी. एस. ने 6वीं ASEAN Individual Chess Championship में शानदार प्रदर्शन करके भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने यह उपलब्धि नवंबर 2025 में हासिल की।
Important Facts:
– ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) शतरंज का सर्वोच्च सामान्य प्रतिस्पर्धी खिताब है।
– यह खिताब अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा प्रदान किया जाता है।
– इलमपार्थी ए. आर. भारत के 90वें ग्रैंडमास्टर बने थे।
4. झारखंड में 1,600 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना के लिए किन दो कंपनियों ने साझेदारी की ?
(A) NTPC और BHEL
(B) Coal India Limited और Damodar Valley Corporation
(C) Power Grid और NHPC
(D) ONGC और GAIL
Answer: (B) Coal India Limited और Damodar Valley Corporation
Explanation: Coal India Limited (CIL) और Damodar Valley Corporation (DVC) ने झारखंड के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन में 1,600 मेगावाट की कोयला आधारित बिजली परियोजना के लिए साझेदारी की। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹21,000 करोड़ बताई गई।
Important Facts:
– परियोजना में 800 मेगावाट की दो इकाइयाँ प्रस्तावित हैं।
– यह मौजूदा चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन का विस्तार है।
– दोनों कंपनियों ने नवंबर 2025 में इस परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए।
5. विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) कब मनाया जाता है ?
(A) 9 नवंबर
(B) 10 नवंबर
(C) 11 नवंबर
(D) 12 नवंबर
Answer: (B) 10 नवंबर
Explanation: विश्व विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शांति और सतत विकास में विज्ञान की भूमिका के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
Important Facts:
– इस दिवस की घोषणा UNESCO ने वर्ष 2001 में की थी।
– इसका पूरा नाम World Science Day for Peace and Development है।
– यह विज्ञान और समाज के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर देता है।
6. 10 नवंबर 2025 से दिल्ली और गुआंगझोउ के बीच सीधी उड़ान किस एयरलाइन ने शुरू की ?
(A) एयर इंडिया
(B) विस्तारा
(C) इंडिगो
(D) स्पाइसजेट
Answer: (C) इंडिगो
Explanation: इंडिगो ने 10 नवंबर 2025 से दिल्ली और चीन के गुआंगझोउ के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की। इससे भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा मिला।
Important Facts:
– गुआंगझोउ चीन के प्रमुख व्यापारिक और विनिर्माण केंद्रों में से एक है।
– इंडिगो ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में कोलकाता–गुआंगझोउ सीधी उड़ान भी शुरू की थी।
– यह मार्ग व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाता है।
7. FAO की ‘The State of Food and Agriculture 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, भूमि क्षरण के कारण कितने अरब लोगों की फसल उपज प्रभावित हो रही है ?
(A) 0.9 अरब
(B) 1.2 अरब
(C) 1.7 अरब
(D) 2.3 अरब
Answer: (C) 1.7 अरब
Explanation: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की रिपोर्ट के अनुसार, मानव गतिविधियों से होने वाले भूमि क्षरण के कारण लगभग 1.7 अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहाँ फसल की उपज घट रही है।
Important Facts:
– रिपोर्ट का नाम The State of Food and Agriculture 2025 (SOFA 2025) है।
– इसका विषय ‘Addressing land degradation across landholding scales’ है।
– भूमि क्षरण कृषि उत्पादकता, ग्रामीण आजीविका और खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती है।
8. ‘Sardar 150 Unity Walk’ का उद्घाटन किसने किया ?
(A) अमित शाह
(B) बसवराज बोम्मई
(C) देवेंद्र फडणवीस
(D) शिवराज सिंह चौहान
Answer: (B) बसवराज बोम्मई
Explanation: कर्नाटक के हावेरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘Sardar 150 Unity Walk’ आयोजित की गई। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बसवराज बोम्मई ने किया।
Important Facts:
– सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था।
– उन्हें भारत का ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है।
– इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
9. भारत में बाघों की संख्या, उनके आवास और शिकार प्रजातियों का आकलन करने वाला सर्वेक्षण कौन-सा है ?
(A) Indian Marine Life Census
(B) All India Tiger Estimation
(C) National Youth Survey
(D) Indian Agricultural Census
Answer: (B) All India Tiger Estimation
Explanation: All India Tiger Estimation भारत में बाघों की संख्या, उनके आवास, सह-शिकारी प्रजातियों और शिकार प्रजातियों का आकलन करने की प्रमुख प्रक्रिया है। इसका आयोजन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), भारतीय वन्यजीव संस्थान और संबंधित राज्य एजेंसियों के सहयोग से किया जाता है।
Important Facts:
– वर्ष 2022 में बाघों के आकलन का पाँचवाँ चक्र पूरा हुआ था।
– 2022 के आकलन में भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 3,682 बताई गई थी।
– यह सर्वेक्षण बाघ संरक्षण की योजना बनाने और मानव–वन्यजीव संघर्ष को समझने में मदद करता है।

Pingback: 11 November 2025 Current Affairs MCQs | Daily GK Questions