RRB Group-D Biology Previous Year Questions 121-150

BIOLOGY (जीव विज्ञान)

⇒ “यहाँ RRB Group-D के लिए Biology के पिछले वर्षों के प्रश्नों (121-150) के साथ सही उत्तर और सरल स्पष्टीकरण दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए इसे स्टडी और रिवीजन में आसानी से इस्तेमाल करें।”

121. फ्लोएम _______ के अतिरिक्त निम्नलिखित में से अन्य सभी से मिलकर बना है।

(a) चालनी नलिकाएँ
(b) फ्लोएम वाहिका
(c) सहकोशिका
(d) फ्लोएम तंतु

Ans: (b) फ्लोएम वाहिका

RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-II)

Explanation: फ्लोएम पौधों में पाया जाने वाला संवहन ऊतक है, दूसरा संवहन ऊतक जाइलम है। फ्लोएम एक जटिल स्थायी ऊतक है यह संवहन बंडल के अन्दर पाया जाता है। इसका निर्माण चार प्रकार के कोशिकाओं से हुआ है-

(1) चालनी नलिकाएं
(2) सखि कोशिकाएं
(3) फ्लोएम मृदुतक
(4) फ्लोएम तन्तु

122. निम्नलिखित में से कौन सा पौधों की बाह्य त्वचा का कार्य नहीं है ?

(a) पौधों को संरक्षित रखना
(b) रोमों की सहायता से वायु की स्थिर रोधन परत तैयार करना
(c) वाष्पोत्सर्जन को नियंत्रित करना
(d) प्रकाश संश्लेषण करना

Ans: (d) प्रकाश संश्लेषण करना
[RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-II)]

Explanation: बाह्य त्वचा (Epidermis) का प्रमुख कार्य पौधे की शुष्कन (पादप शरीर से जल की हानि) तथा संक्रमण से रक्षा करना है। पत्तियों के बाह्य त्वचा तथा छाल में स्थित स्टोमेटा (Stomata) होते हैं जो गैसों के आदान-प्रदान और वाष्पोत्सर्जन की क्रिया में मदद करते हैं। पौधों में प्रकाश संश्लेषण सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरे पत्तियों द्वारा होता है।

123. ________ की कोशिकाएं कोनों पर अनियमित रूप से मोटी होती हैं।

(a) स्थूलकोण ऊतक (कोलेनकाइमा)
(b) मृदु ऊतक (पैरेनकाइमा)
(c) दृढ़ ऊतक (स्क्लेरेनकाइमा)
(d) वायुतक (ऐरेनकाइमा)

Ans: (a) स्थूलकोण ऊतक (कोलेनकाइमा)
[RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-III)]

Explanation: पौधों में लचीलेपन का गुण स्थायी ऊतक, स्थूलकोण ऊतक (Collenchyma tissue) के कारण होता है। यह पौधों के विभिन्न भागों में बिना टूटे हुए लचीलापन लाता है और यांत्रिक सहायता भी प्रदान करता है। यह ऊतक एपिडर्मिस के नीचे पर्णवृंत में पाया जाता है। इस ऊतक की कोशिकाएं जीवित, लंबी और अनियमित ढंग से कोनों पर मोटी होती हैं क्योंकि इनके सेल्यूलोज, हेमीसेल्यूलोज तथा पेक्टिन जमा होती है।

124. पौधों में लचीलापन _________ ऊतक के कारण होता है ?

(a) जाइलम
(b) स्क्लेरेनकाइमा
(c) कोलेनकाइमा
(d) फ्लोएम

Ans: (c) कोलेनकाइमा
[RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-I)]

Explanation: उपर्युक्त प्रश्न संख्या 123 की व्याख्या देखें।

125. कोलेनकाइमा ऊतक की कोशिकाएं _______ से कोनों पर मोटी हो जाती हैं।

(a) पेक्टिन और काइटिन
(b) सुबेरिन और सेल्यूलोज
(c) सेल्यूलोज और पेक्टिन
(d) लिग्निन और कटिन

Ans: (c) सेल्यूलोज और पेक्टिन
[RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-I)]

Explanation: उपर्युक्त प्रश्न संख्या 123 की व्याख्या देखें।

126. _______ ऊतक में, कोशिकाएं जीवित, लंबी और कोनों पर अनियमित रूप से मोटी होती हैं—

(a) स्क्लेरेनकाइमा
(b) ऐरेनकाइमा
(c) कोलेनकाइमा
(d) पैरेनकाइमा

Ans: (c) कोलेनकाइमा
[RRB Group-D 31-10-2018 (Shift-II)]

Explanation: उपर्युक्त प्रश्न संख्या 123 की व्याख्या देखें।

127. सीव ट्यूब और सह कोशिकाएं मुख्य रूप से _________ के संचरण के लिए उत्तरदायी होती हैं।

(a) पत्ते में पानी
(b) मानव शरीर में भोजन
(c) पौधों में भोजन
(d) पौधों में सूर्य के प्रकाश

Ans: (c) पौधों में भोजन
[RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III)]

Explanation: सीव ट्यूब और सह कोशिकाएं मुख्य रूप से पौधों में भोजन के संचरण के लिए उत्तरदायी होती हैं। इनके द्वारा पूरे पौधे में कार्बोहाइड्रेट को पहुँचाया जाता है।

128. ________ के जमाव के कारण दृढ़ ऊतक की कोशिका भित्तियां मोटी होती हैं।

(a) लिग्निन
(b) क्यूटिकल (उपचर्म)
(c) पेक्टिन
(d) सुबेरिन

Ans: (a) लिग्निन
[RRB Group-D 13-12-2018 (Shift-II)]

Explanation: लिग्निन के जमाव के कारण दृढ़ ऊतक (स्क्लेरेनकाइमा) की कोशिका भित्ति मोटी होती है। लिग्निन एक प्राकृतिक गहरा पीला बहुलक है। यह पानी और कार्बनिक विलायक में व्यावहारिक रूप से अघुलनशील है।

129. ________ के कारण स्क्लेरेनकाइमा कोशिकाओं की दीवार मोटी होती है।

(a) पेक्टिन
(b) लिग्निन
(c) हेमी-सेल्यूलोज
(d) सेल्यूलोज

Ans: (b) लिग्निन
[RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-II)]

Explanation: लिग्निन के जमाव के कारण दृढ़ ऊतक (स्क्लेरेनकाइमा) की कोशिका भित्ति मोटी होती है। लिग्निन एक प्राकृतिक गहरा पीला बहुलक है। यह पानी और कार्बनिक विलायक में व्यावहारिक रूप से अघुलनशील है।

130. निम्न में से कौन सा विकल्प तने और जड़ों के शीर्ष पर पाया जाता है ?

(a) शीर्ष विभाज्योतक
(b) पैरेनकाइमा
(c) स्क्लेरेनकाइमा
(d) पार्श्व विभाज्योतक

Ans: (a) शीर्ष विभाज्योतक
[RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-I)]

Explanation: शीर्षस्थ विभाज्योतक (Apical Meristem) जड़ तथा तनों के अग्र सिरों पर तथा पत्तियों के अग्रों पर पाये जाते हैं। इनके निरंतर विभाजित होते रहने से ही जड़ व तने की लम्बाई में वृद्धि होती है।

131. निम्न में से कौन सा सरल स्थायी ऊतक नहीं है ?

(a) जीवितक
(b) जाइलम
(c) कोलेनकाइमा
(d) स्क्लेरेनकाइमा

Ans: (b) जाइलम
[RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-I)]

Explanation: जाइलम एक जटिल स्थायी ऊतक है। यह ऊतक पौधों में जल के संवहन का कार्य करता है।

132. ________ एक जटिल स्थायी ऊतक है।

(a) फ्लोएम
(b) पैरेनकाइमा
(c) स्क्लेरेनकाइमा
(d) कोलेनकाइमा

Ans: (a) फ्लोएम
[RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-I)]

Explanation: जाइलम एक जटिल स्थायी ऊतक है। यह ऊतक पौधों में जल के संवहन का कार्य करता है।

133. निम्नलिखित में से कौन सा एक सरल स्थायी ऊतक नहीं है ?

(a) कोलेनकाइमा
(b) शीर्षस्थ विभाज्योतक
(c) जाइलम
(d) कैंबियम

Ans: (c) जाइलम
[RRB Group-D 19-09-2018 (Shift-I)]

Explanation: जाइलम एक जटिल स्थायी ऊतक है। यह ऊतक पौधों में जल के संवहन का कार्य करता है।

134. ________ सामान्य स्थायी ऊतक नहीं है।

(a) दृढ़ ऊतक (स्क्लेरेनकाइमा)
(b) मृदूतक (पैरेनकाइमा)
(c) स्थूलकोण ऊतक (कोलेनकाइमा)
(d) जाइलम

Ans: (d) जाइलम
[RRB Group-D 12-11-2018 (Shift-III)]

Explanation: जाइलम एक जटिल ऊतक है, सरल नहीं।

135. निम्नलिखित में से कौन सा ऊतक मुख्य रूप से मृत कोशिकाओं से बना है ?

(a) जाइलम
(b) पैरेनकाइमा
(c) कोलेनकाइमा
(d) ऐरेनकाइमा

Ans: (a) जाइलम
[RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-III)]

Explanation: जाइलम ऊतक मुख्य रूप से मृत कोशिकाओं से बना है। इसका कार्य जड़ों द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवणों को पौधों के विभिन्न भागों तक पहुँचाना है।

136. पौधों में उस ऊतक का नाम क्या है, जो जड़ों से पौधों के अन्य हिस्सों में पानी और खनिज पहुँचाता है ?

(a) कैंबियम
(b) जाइलम
(c) मेरिस्टेमेटिक ऊतक
(d) फ्लोएम

Ans: (b) जाइलम
[RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)]

Explanation: जाइलम ऊतक मुख्य रूप से मृत कोशिकाओं से बना है। इसका कार्य जड़ों द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवणों को पौधों के विभिन्न भागों तक पहुँचाना है।

137. निम्नलिखित में से किस ऊतक का अन्तरकोशिकीय क्षेत्र बड़ा होता है ?

(a) पैरेनकाइमा
(b) कोलेनकाइमा
(c) स्क्लेरेनकाइमा
(d) जाइलम

Ans: (a) पैरेनकाइमा
[RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-II)]

Explanation: पैरेनकाइमा ऊतकों में कोशिकाओं के बीच में अन्तराकोशिकीय (Inter cellular space) क्षेत्र बड़ा होता है।

138. पौधों के तनों में छल्लों के रूप में पायी जाने वाली आकृति, जो उनकी वृद्धि में सहायक होती है, में निम्न में से कौन से ऊतक पाये जाते हैं ?

(a) लैटरल मेरिस्टेमेटिक ऊतक
(b) कैंबियम
(c) एपिकल मेरिस्टेमेटिक ऊतक
(d) वर्टिकल मेरिस्टेमेटिक ऊतक

Ans: (a) लैटरल मेरिस्टेमेटिक ऊतक
[RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-II)]

Explanation: पार्श्व विभाज्योतक (Lateral meristem) के कारण पादपों की मोटाई में वृद्धि होती है, जिसे द्वितीयक वृद्धि कहते हैं।

139. निम्नलिखित में से कौन सा ऊतक जड़ों से खाद्य पदार्थों का परिसंचरण करता है ?

(a) ग्राउंड टिश्यू
(b) जाइलम
(c) फ्लोएम
(d) कैंबियम

Ans: (b) जाइलम
[RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-I)]

Explanation: जाइलम जल और घुले लवणों का संवहन करता है।

140. ऊतक की कोशिकाएं अलग-अलग प्रकार के स्थायी ऊतक बनाने के लिए पृथक होती हैं।

(a) स्थूलकोण ऊतक
(b) मृदूतक
(c) विभाज्योतक
(d) दृढ़ ऊतक

Ans: (c) विभाज्योतक
[RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-I)]

Explanation: विभाज्योतक (Meristematic) की कोशिकाएं विभाजित होकर विभिन्न प्रकार के स्थायी ऊतकों का निर्माण करती हैं।

141. स्थायी ऊतक ________ के अन्तर्गत वर्गीकृत किये जाते हैं —

(a) स्क्लेरेनकाइमा
(b) पैरेनकाइमा
(c) कोलेनकाइमा
(d) मेरिस्टेमेटिक (विभाज्योतक)

Ans: (d) मेरिस्टेमेटिक (विभाज्योतक)
[RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)]

Explanation: स्थायी ऊतक विभाज्योतक कोशिकाओं के परिपक्व होने और विभाजन क्षमता खोने के बाद बनते हैं।

142. मेरिस्टेमेटिक ऊतक एक विशेष भूमिका निभाते हैं और अपनी विभाजित करने की क्षमता को त्याग देते हैं और तब ________ बनाते हैं।

(a) स्थायी ऊतक
(b) सहयोगी तंतु
(c) छलनी नली कोशिका
(d) RBC

Ans: (a) स्थायी ऊतक
[RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-III)]

Explanation: स्थायी ऊतक विभाज्योतक कोशिकाओं के परिपक्व होने और विभाजन क्षमता खोने के बाद बनते हैं।

143. ________ ऊतक एकमात्र पादप ऊतक है जो कोशिका विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का उत्पादन करता है।

(a) मृदूतक या पैरेनकाइमा
(b) स्थूलकोण ऊतक या कोलेनकाइमा
(c) विभाज्योतक या मेरिस्टेमेटिक
(d) जाइलम

Ans: (c) विभाज्योतक या मेरिस्टेमेटिक
[RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II)]

Explanation: स्थायी ऊतक विभाज्योतक कोशिकाओं के परिपक्व होने और विभाजन क्षमता खोने के बाद बनते हैं।

144. रूट टिप या शूट टिप में कौन सा ऊतक पाया जाता है ?

(a) सीव ट्यूब
(b) स्क्लेरेनकाइमा
(c) फ्लोएम ऊतक
(d) विभाज्योतक ऊतक

Ans: (d) विभाज्योतक ऊतक
[RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-I)]

Explanation: शीर्षस्थ विभाज्योतक (Apical Meristem) जड़ तथा तनों के अग्र सिरों पर तथा पत्तियों के अग्रों पर पाये जाते हैं। इनके निरंतर विभाजित होते रहने से ही जड़ व तने की लम्बाई में वृद्धि होती है।

145. अन्तर्वेशी विभाज्योतक (Intercalary meristem) पाये जाते हैं —

(a) वर्धनीय तनों के ऊपरी हिस्से में
(b) वर्धनीय जड़ों के ऊपरी हिस्से में
(c) पत्तियों के तल में
(d) वर्धनीय पत्तियों के ऊपरी हिस्से में

Ans: (c) पत्तियों के तल में
[RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)]

Explanation: अन्तर्वेशी विभाज्योतक पत्तियों के आधार पर या टहनियों के पर्व के दोनों ओर स्थित होते हैं।

146. ________ के कारण जड़ तथा तने के घेरे (girth) में वृद्धि होती है —

(a) पैरेनकाइमा
(b) पार्श्व विभाज्योतक
(c) अन्तर्वेशी विभाज्योतक
(d) शीर्षस्थ विभाज्योतक

Ans: (b) पार्श्व विभाज्योतक
[RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-II)]

Explanation: पार्श्व विभाज्योतक (Lateral Meristem) ही मोटाई या घेरे को बढ़ाता है।

147. तने या जड़ का घेरा ________ के कारण बढ़ता है।

(a) कैलरी विभाज्योतक
(b) पार्श्व (लेटरल) विभाज्योतक
(c) शीर्षस्थ (एपिकल) विभाज्योतक
(d) मध्यस्थित (इंटरकैलेरी) विभाज्योतक

Ans: (b) पार्श्व (लेटरल) विभाज्योतक
[RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-II)]

Explanation: पार्श्व विभाज्योतक (Lateral Meristem) ही मोटाई या घेरे को बढ़ाता है।

148. अग्रस्थ (शीर्षस्थ) मेरिस्टेम ________ के शीर्ष (विकसित होती शिखा) पर पाया जाता है —

(a) तना और जड़ें
(b) शाखा और जड़ें
(c) पत्ता और जड़
(d) जड़

Ans: (a) तना और जड़ें
[RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III)]

Explanation: शीर्षस्थ विभाज्योतक तनों और जड़ों के अग्र भाग में पाया जाता है।

149. एरियोलर ऊतक अंगों के ________ स्थान भरता है, ________ अंगों को सहारा देता है और ऊतकों की मरम्मत करता है।

(a) अंदर के : आंतरिक
(b) बाहर के : बाह्य
(c) बाहर के : आंतरिक
(d) अंदर के : बाह्य

Ans: (a) अंदर के : आंतरिक
[RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-I)]

Explanation: एरियोलर ऊतक आंतरिक अंगों को सहारा देने और ऊतकों की मरम्मत का कार्य करता है।

150. ________ ऊतक मृत कोशिकाओं के संयोजन से बना होता है।

(a) पैरेनकाइमा
(b) ऐरेनकाइमा
(c) स्क्लेरेनकाइमा
(d) कोलेनकाइमा

Ans: (c) स्क्लेरेनकाइमा
[RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-II)]

Explanation: स्क्लेरेनकाइमा (दृढ़ ऊतक) की कोशिकाएं मृत होती हैं और लिग्निन के कारण मोटी होती हैं।

 

RRB Group-D Biology Post-04

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top