GEOGRAPHY (भूगोल)
विश्व का भूगोल (World Geography)
⇒ RRB Group D World Geography के Previous Year Questions परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन प्रश्नों से परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है। यहां हम RRB Group D परीक्षा में पूछे गए World Geography के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित दे रहे हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाएंगे।
1. ________ सूर्य के वायुमंडल में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है।
(a) ऑक्सीजन
(b) नियॉन
(c) हाइड्रोजन
(d) हीलियम
Ans: (c) हाइड्रोजन
RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-II)
Explanation: सूर्य का प्रमुख तत्व हाइड्रोजन है। सूर्य एक गैसीय गोला है, जिसमें हाइड्रोजन 71%, हीलियम 26.5% एवं अन्य तत्व 2.5% उपस्थित होते हैं। सूर्य का केन्द्रीय भाग क्रोड (Core) कहलाता है, जिसका ताप 1.5 × 10 7 °C होता है तथा सूर्य के बाहरी सतह का तापमान 6000°C रहता है।
2. सूर्य पृथ्वी की सतह पर ________ मिनट के कोण पर सामने होता है।
(a) 22
(b) 32
(c) 42
(d) 52
Ans: (b) 32
RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)
Explanation: सूर्य पृथ्वी की सतह पर 32 मिनट के कोण पर सामने होता है। सूर्य और पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी 14 करोड़ 96 लाख किमी ( 14.96 × 10 7 K .M) हैं।
3. पृथ्वी द्वारा अवरूद्ध सूर्य की शक्ति लगभग ________ है।
(a) 1.8 × 1017 MW
(b) 1.8 × 108 MW
(c) 1.8 × 1011 MW
(d) 1.8 × 1014 MW
Ans: (c) 1.8 × 1011 MW
RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-II)
Explanation: पृथ्वी द्वारा अवरुद्ध सूर्य की शक्ति लगभग 1.8 × 1011 MW (मेगावॉट) है। सूर्य के चारों तरफ सौरमण्डल के अन्य ग्रह घूमते हैं।
4. शुक्र ग्रह के गाढ़े सफेद और पीलापन लिए हुए रंग के बादल, इनमें से किस अम्ल से बने हैं ?
(a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(b) एसिटिक अम्ल
(c) सल्फ्यूरिक अम्ल
(d) नाइट्रिक अम्ल
Ans: (c) सल्फ्यूरिक अम्ल
RRB Group D 28/09/2022 (Shift-I)
Explanation: शुक्र के चारों तरफ सफेद और पीले रंग के बादलों का एक घना वातावरण है जो कि सल्फ्यूरिक अम्ल से बने हैं।
- इन बादलों में सल्फर ही पीलापन उत्पन्न करता है जबकि सम्पूर्ण बादलों का 95% से अधिक CO₂ है। शेष 3.5 से 4% नाइट्रोजन गैस है। कार्बन डाईऑक्साइड की अधिकता होने के कारण यहाँ तापमान अत्यधिक होता है। यह सबसे चमकीला एवं गर्म ग्रह है। इसे भोर का तारा भी कहा जाता है।
5. पृथ्वी का द्रव्यमान लगभग है –
(a) 6 x 1022 kg
(b) 6 x 1024 kg
(c) 6 x 1025 kg
(d) 6 x 1023 kg
Ans: (b) 6 x 1024 kg
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)
RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-II)
RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-I)
RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-III)
Explanation: किसी वस्तु का भार उस पर पड़ने वाले गुरुत्वीय बल से निर्धारित होता है और अलग-अलग स्थानों पर एक ही वस्तु का अलग-अलग भार होता है। अतः पृथ्वी का भार नहीं होता बल्कि द्रव्यमान होता है। पृथ्वी का द्रव्यमान वैज्ञानिक सिद्धान्त के आधार पर लगभग 6 × 1024 kg होता है।
6. नेप्च्यून के अलावा कौन सा ग्रह ‘ब्लू प्लैनेट’ के रूप में भी जाना जाता है ?
(a) शनि ग्रह
(b) पृथ्वी
(c) मंगल
(d) प्लूटो
Ans: (b) पृथ्वी
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
Explanation: नेप्च्यून (वरुण) के अलावा पृथ्वी को ‘ब्लू प्लैनेट’ के रूप में भी जाना जाता है। पृथ्वी का कुल 71 प्रतिशत भाग जल से ढका है और सौरमंडल से देखने पर यह नीले रंग का दिखाई पड़ता है इसलिए इसे नीला ग्रह कहा जाता है।
7. कुछ ग्रहों के उपनाम हैं, और उनमें से एक “लाल ग्रह” है- यह ग्रह कौन सा है ?
(a) शुक्र
(b) मंगल
(c) बुध
(d) बृहस्पति
Ans: (b) मंगल
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-I)
Explanation: मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते है क्योंकि मंगल की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की अधिकता होती है जिस कारण वहां की मिट्टी लाल दिखायी देती है। मंगल ग्रह पर सबसे बड़ी घाटी मेरीनेरिस है। सौरमंडल का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओलपंस मोन्स है।
8. अंतरिक्ष में एक _________ वस्तु है, जिसमें गैस और धूल की पूंछ वाली बर्फीली कोर है जो लाखों मील तक फैली हुई है –
(a) धूमकेतु
(b) क्षुद्रग्रह
(c) नक्षत्र
(d) उल्का
Ans: (a) धूमकेतु
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
Explanation: धूमकेतु (comet) आकाशीय धूल, बर्फ, हिमानी तथा गैसों के पिण्ड हैं, जो सूर्य से दूर ठण्डे व अंधेरे क्षेत्र में रहते हैं। सूर्य के चारों ओर ये लम्बी किन्तु अनियमित या समकेन्द्रित कक्षा में घूमते हैं। अपनी कक्षा में घूमते हुए कई वर्षों के पश्चात् जब ये सूर्य के समीप से गुजरते हैं, तो गर्म होकर इनसे गैसों की फुहारें निकलती हैं जो चमकीली पूँछ के समान दिखाई पड़ती है। हेली पुच्छल तारा 76 वर्षों के अन्तराल पर दिखाई पड़ता है। अन्तिम बार यह 1986 ई. में दिखाई दिया था, अगली बार यह वर्ष 2061 या 2062 में दिखाई देगा।
9. धातुएँ ________ से पायी जाती है :
(a) आंतरिक क्रोड
(b) पृथ्वी का आवरण
(c) नदी का जल
(d) भू-पर्पटी
Ans: (d) भू-पर्पटी
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)
Explanation: पृथ्वी की सबसे ऊपरी एवं पतली परत को भूपर्पटी कहते है जिसकी औसत मोटाई IUGG द्वारा 30 किमी. मानी गई है। धातुएँ भू-पर्पटी में पायी जाती है। धरातल से 34 किमी. नीचे तक के क्षेत्र को भूपर्पटी कहते है। इसमें सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन (46.60%) है तथा अन्य तत्वों में सिलिकॉन (27.72%) एल्युमीनियम (8.23%) लोहा (5%) व मैग्नीशियम (2.09%) है।
10. कर्क रेखा __________ से होकर नहीं गुजरती है।
(a) मध्य प्रदेश
(b) झारखंड़
(c) नागालैंड़
(d) गुजरात
Ans: (c) नागालैंड़
RRB Group – D: 29/09/2022 (Shift-III)
Explanation: भारत में कर्क रेखा (Cancer line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम) से होकर गुजरती है। अतः दिए गए विकल्प में ‘नागालैण्ड’ से कर्क रेखा नही गुजरती है।
11. कर्क रेखा, भारत के इनमें से किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है ?
(a) त्रिपुरा
(b) मध्य प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) राजस्थान
Ans: (c) ओडिशा
RRB Group D 16/09/2022 (Shift-III)
Explanation: भारत में कर्क रेखा (Cancer line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम) से होकर गुजरती है। अतः दिए गए विकल्पों में ओडिशा राज्य से कर्क रेखा नही गुजरती हैं।
12. देशांतर और अक्षांश के बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है ?
(a) देशांतर कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं।
(b) 180° E और 180° W एक ही देशांतरीय रेखा को संदर्भित करते हैं।
(c) अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समानांतर होती हैं।
(d) अक्षांश कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं।
Ans: (a) देशांतर कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं।
RRB Group D 17/08/2022 (Shift-I)
Explanation: I. देशांतर एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं, यह कथन गलत है। जबकि अन्य तीनों विकल्प सही है।
II. 180°E और 180°W एक ही देशांतरीय रेखा को संदर्भित करते हैं।
III. अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समानांतर होती हैं।
IV. अक्षांश कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं।
V. देशान्तर रेखाएँ ध्रुवों पर एक दूसरे को प्रतिच्छेदित करती है।
13. ________ वह मेरिडियन है जिस पर भारतीय मानक समय आधारित है।
(a) 82 और आधे डिग्री पूर्व रेखांश
(b) 84 और आधे डिग्री पूर्व रेखांश
(c) 81 और आधे डिग्री पूर्व रेखांश
(d) 83 और आधे डिग्री पूर्व रेखांश
Ans: (a) 82 और आधे डिग्री पूर्व रेखांश
RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)
Explanation: भारतीय मानक समय की स्थापना 1 सितम्बर, 1947 को हुई थी। भारतीय मानक समय 82½° पूर्वी देशान्तर रेखा को माना गया है। जो इलाहाबाद (प्रयागराज) के निकट नैनी से होकर गुजरती है। इसी को मानक समय माना गया है। यह ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। 82 ½° पूर्वी देशान्तर रेखा 5 राज्यों (उ.प्र., म.प्र., छत्तीसगढ़, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश) से होकर गुजरती है।
14. ‘शिलीभवन (lithification)’ शब्द इनमें से किस भौगोलिक घटक से संबंधित है ?
(a) नदियों
(b) घाटियों
(c) सागरों
(d) चट्टानों
Ans: (d) चट्टानों
RRB Group D 08/09/2022 (Shift-III)
Explanation: ‘शिलीभवन’ (lithification) शब्द चट्टानों के निर्माण से संबंधित है। अवसादी चट्टाने शिलीभवन प्रक्रिया द्वारा निर्मित होती है। चूना पत्थर, कोयला, आदि अवसादी चट्टानों के उदाहरण है।
15. पृथ्वी के आवरण में गैसों के साथ मिश्रित पिघले हुए पदार्थ को कहा जाता है –
(a) कोर
(b) हीलियम
(c) लावा
(d) मैग्मा
Ans: (d) मैग्मा
RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-I)
Explanation: पृथ्वी के आवरण में गैसों के साथ मिश्रित चट्टानों के पिघले हुए पदार्थ को मैग्मा (Magma) कहते हैं। मैग्मा की उत्पत्ति उच्च ताप और दाब के कारण होती है। यह एक गर्म पदार्थ है जिसमें जलीय वाष्प व गैस होती है तथा इसमें मुख्यतः O, Si, Al, Fe, Ca, Mg, Na आदि होते हैं। इसका निर्माण पृथ्वी की सतह के नीचे होता है। जब मैग्मा पृथ्वी की सतह पर आता है, तो इस मैग्मा को लावा कहते हैं।
16. जिस तरह बैरोमीटर, दाब से संबंधित है, ठीक उसी तरह सिस्मोग्राफ से संबंधित है –
(a) भूकंप
(b) बाढ़
(c) तापमान
(d) आर्द्रता
Ans: (a) भूकंप
RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-III)
Explanation: बैरोमीटर – वायुदाब मापने का यंत्र
सिस्मोग्राफ – भूकम्प मापने का यंत्र
पायरोमीटर – उच्च तापमान को मापने का उपकरण।
फैदोमीटर – इससे समुद्र की गहराई मापी जाती है।
17. भारत का एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी कहां स्थित है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 km दक्षिण में स्थित है ?
(a) हैवलॉक क
(b) बैरन द्वीप
(c) विल्सन द्वीप
(d) नील द्वीप
Ans: (b) बैरन द्वीप
RRB Group D 05/09/2022 (Shift-I)
Explanation: भारत का एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप में स्थित है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किमी. दक्षिण में स्थित है। जहाँ पहली बार विस्फोट 1787 ई. में हुआ था। हैवलॉक द्वीप का परिवर्तित नाम ‘स्वराज’ द्वीप है, जो भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है तथा नील द्वीप का परिवर्तित नाम ‘शहीद द्वीप’ है। यह दक्षिण अण्डमान जिले के अन्तर्गत आता है, जो पोर्टब्लेयर से 36 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। जबकि विल्सन द्वीप भी दक्षिण अण्डमान जिले के अन्तर्गत आता है, जो पोर्ट ब्लेयर से 57 किमी. पूर्वोत्तर में स्थित है।
18. नाइन्टी ईस्ट रिज, जो एक अन्तः समुद्री ज्वालामुखी रिज है, कौन-से महासागर में स्थित है ?
(a) प्रशांत महासागर
(b) अटलांटिक महासागर
(c) हिन्द महासागर
(d) आर्कटिक महासागर
Ans: (c) हिन्द महासागर
RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-II)
Explanation: नाइन्टी ईस्ट रिज, एक अन्तः समुद्री ज्वालामुखी रिज है जो हिन्द महासागर में स्थित है। यह रिज पूर्वी गोलार्द्ध में लगभग 90 मेरिडियन के समान्तर स्थित है। नाइन्टी डिग्री ईस्ट रिज हिन्द महासागर को पश्चिमी हिन्द महासागर एवं पूर्वी हिन्द महासागर में विभाजित करता है और निकोबार फैन (खाड़ी) को बंगाल फैन (खाड़ी) से अलग करता है।
19. निम्न में से कौन सी वायु राशि (Air mass) गर्म है ?
(a) उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय
(b) ध्रुवीय महासागरीय
(c) ध्रुवीय महाद्वीपीय
(d) महाद्वीपीय आर्कटिक
Ans: (a) उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय
RRB Group D 09/09/2022 (Shift-III)
Explanation: उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उत्पन्न वायुराशियों को उष्णकटिबंधीय वायु राशि कहा जाता है। ये स्वभावतः (तापमान की दृष्टि से) गर्म होती है। विषुवत रेखीय वायुराशि भी उष्णकटिबंधीय प्रकार की वायुराशि ही है। इस वायु राशि को ‘E’ अक्षर द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
20. ________ पश्चिम से आने वाली एक प्रबल, धूल भरी, झोकेदार, उष्ण और शुष्क गर्मी वाली हवा है जो उत्तर भारत के पश्चिमी सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में बहती है।
(a) लू
(b) समीर
(c) काल वैसाखी
(d) उत्तरायण
Ans: (a) लू
RRB Group – D: 06/10/2022 (Shift-II)
Explanation: लू पश्चिम से आने वाली एक प्रबल, धूलभरी झोंकेदार, उष्ण और शुष्क गर्मी वाली हवा है जो उत्तर भारत के पश्चिमी सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बहती है। यह हवा मई तथा जून में चलती है इसका तापमान लगभग 45°C तक होता है।
“काल बैसाखी” – यह भारत के पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों में चलने वाली स्थानीय पवन है।
21. निम्नलिखित में से किस राज्य में, ग्रीष्म ऋतु में स्थानीय पवन ‘लू’ चलती है ?
(a) तेलंगाना
(b) महाराष्ट्र
(c) राजस्थान
(d) असम
Ans: (c) राजस्थान
RRB Group D 17/09/2022 (Shift-III)
Explanation: ‘लू’ सामान्यतः उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म, शुष्क तथा धूलभरी स्थानीय पवन है। जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में चलती है, राजस्थान के बाड़मेर जिले में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव होता है।
22. किस मौसम में दोपहर के समय वे शुष्क और गर्म हवाएं चलती हैं, जिन्हे ‘लू’ के रूप में जान जाता हैं ?
(a) पीछे हटने वाला मानसून का मौसम
(b) गर्मी का मौसम
(c) ठंड का मौसम
(d) दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम
Ans: (b) गर्मी का मौसम
RRB Group D 27/09/2022 (Shift-II)
Explanation: गर्मी के मौसम में दोपहर के समय शुष्क एवं गर्म हवाएँ चलती हैं, जिन्हें ‘लू’ के रूप में जाना जाता है। ये उत्तर भारत में गर्मियों में से पूर्व की दिशा में चलती है। भारत के राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिले में सर्वाधिक लू चलती है।
23. भारत में ‘लू’ हवाओं का संबंध सामान्यतः किस मौसम से है ?
(a) आने वाले मानसून
(b) सर्दियों के मौसम
(c) गर्मी के मौसम
(d) लौटते हुए मानसून
Ans: (c) गर्मी के मौसम
RRB Group D 01/09/2022 (Shift-III)
Explanation: भारत में ‘लू’ हवाओं का संबंध सामान्यतः गर्मी के मौसम से है। उत्तर भारत में गर्मियों में उत्तर पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली धूल भरी प्रचण्ड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहते है। इस तरह की हवा मई तथा जून में चलती है। लू के समय तापमान 45°C सेंटिग्रेड तक पहुँच जाता है।
24. ग्रीष्म में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में दिन के दौरान चलने वाली तेज, आवेगी, गर्म, शुष्क पवनों को _________ के रूप में जाना जाता है।
(a) आम्र पवन
(b) व्यापारिक पवन
(c) लू
(d) काल बैसाखी
Ans: (c) लू
RRB Group D 15/09/2022 (Shift-III)
Explanation: उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में ग्रीष्म में चलने वाली तेज, आवेगी, गर्म, प्रचण्ड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को ‘लू’ कहा जाता है। इस तरह की हवा मई तथा जून में चलती है। लू के समय तापमान लगभग 45°C तक पहुँच है।
25. ‘ताउते (Tauktae)’ चक्रवात (Cyclone) भारत में किस वर्ष आया था ?
(a) 2019
(b) 2020
(c) 2021
(d) 2022
Ans: (c) 2021
RRB Group D 20/09/2022 (Shift-1)
Explanation: 2020-2021 में भारत में आने वाले चक्रवात ताउते, यास निसर्ग तथा अम्फान थे। ताउते चक्रवात 160 किमी/घंटा (100 मील प्रति घंटे) की तेज हवाओं के साथ लैंडफॉल बनाया। चक्रवात के मामले में भारत का पूर्वी तट पश्चिमी तट से अधिक प्रभावित है।
26. कौन सा क्षेत्र क्षोभमंडल को समतापमंडल से अलग करता है ?
(a) समताप सीमा (Stratopause)
(b) क्षोभ सीमा (Tropopause)
(c) ताप सीमा (Thermopause)
(d) मध्य सीमा (Mesopause)
Ans: (b) क्षोभ सीमा (Tropopause)
RRB Group D 14/09/2022 (Shift-II)
Explanation: क्षोभमंडल और समताप मंडल के बीच की सीमा को क्षोभ सीमा (Tropopause) कहा जाता है जो क्षोभमंडल से समतापमंडल को अलग करता है। यह वातावरण का वह क्षेत्र है। जहाँ पर्यावरणीय ह्रास दर अचानक बदल जाता है। क्षोभमंडल शीर्ष पर हवा की एक परत से बँधा होता है। आमतौर पर पृथ्वी के वायुमंडल में तापमान, ऊँचाई के साथ गिरता है। हवा का तापमान प्रति 1000 मीटर उपर जाने पर 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। इसे मानक (औसत) ह्रास दर कहा जाता है।
27. इनमें से किस स्थान पर क्षोभमंडल की मोटाई सर्वाधिक होती है ?
(a) पर्वतों के ऊपर
(b) उत्तरी ध्रुव
(c) भूमध्य रेखा
(d) दक्षिणी ध्रुव
Ans: (c) भूमध्य रेखा
RRB Group – D: 19/09/2022 (Shift-I)
Explanation: भूमध्यरेखा पर क्षोभमण्डल की मोटाई सर्वाधिक होती है। क्षोभमण्डल (ट्रोपोस्फीयर) पृथ्वी के वायुमण्डल का सबसे निचला हिस्सा होता है। वायुमण्डल की समस्त मौसमी घटनाएं इसी मण्डल में होती है। वायुमण्डलीय गैसों की सर्वाधिक सघनता इसी मण्डल में पाई जाती है। इस मण्डल में ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। इसके ऊपर के वायुमण्डलीय परत को समताप मण्डल कहते हैं।
28. वायुमंडलीय दाब और वाष्पोत्सर्जन की दर एक दूसरे के ________ होती है।
(a) इनका आपस में कोई संबंध नहीं है
(b) व्युत्क्रमानुपाती
(c) अनुक्रमानुपाती
(d) बराबर
Ans: (b) व्युत्क्रमानुपाती
RRB Group D 06/09/2022 (Shift-III)
Explanation: वायुमंडलीय दाब और वाष्पोत्सर्जन की दर एक दूसरे के व्युत्क्रमानुपाती होती है। वायुमण्डलीय दाब बढ़ने से वाष्पोत्सर्जन की दर घटती है तथा वायुमण्डलीय दाब घटने पर वाष्पोत्सर्जन की दर बढती है।
29. हवा के दबाव को आप क्या कहेंगे ?
(a) वाष्पीकरण
(b) घनीकरण
(c) वायुमंडलीय दबाव
(d) तापमान
Ans: (c) वायुमंडलीय दबाव
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)
Explanation: हवा के दबाव को वायुमण्डलीय दबाव कहा जाता है। धरातल के प्रति इकाई क्षेत्र में वायु जो भार डालती है, उसे वायुमण्डलीय दाब कहते हैं। इसे बैरोमीटर से मापा जाता है। वायुमण्डलीय दाब की SI इकाई बार है। 1 बार = 105 पास्कल
30. मनीटॉलिन द्वीप कहाँ स्थित है ?
(a) कनाडा
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) यूनाइटेड किंगडम
Ans: (a) कनाडा
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)
RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-I)
Explanation: मनीटॉलिन द्वीप (Manitoulin) कनाडा में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा झील द्वीप है। मनीटॉलिन द्वीप को झीलों का घर भी कहा जाता है। इसकी तीन सबसे प्रमुख झीलें मैनिटो (Manitou) झील, कागावांग (Kagawang) झील और मिंडमोया (Mindemoya) झील हैं।
Pingback: RRB Group D World Geography Important Questions in Hindi I P2