RRB Group D World Geography Important Questions in Hindi I P2

GEOGRAPHY (भूगोल)

विश्व का भूगोल (World Geography)

⇒ RRB Group D परीक्षा में Geography एक महत्वपूर्ण विषय है। Previous Year Questions के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसानी से समझ सकते हैं। इस पोस्ट में World Geography से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

31. निम्नलिखित में से किस महासागर में सेशेल्स गणराज्य स्थित है ?

(a) हिंद महासागर

(b) अटलांटिक महासागर

(c) आर्कटिक महासागर

(d) प्रशांत महासागर

Ans: (a) हिंद महासागर

RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-I)

Explanation: सेशेल्स गणराज्य हिन्द महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो अफ्रीकी मुख्यभूमि से पूर्व दिशा लगभग 1500 किलोमीटर दूर में और मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

32. विश्व का सबसे बड़ा जलीय निकाय कौन सा है ?

(a) हूरोन

(b) कैस्पियन सागर

(c) एरी

(d) मिशिगन

Ans: (b) कैस्पियन सागर
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-I)

Explanation: कैस्पियन सागर विश्व का सबसे बड़ा जलीय निकाय (झील) है। इसका क्षेत्रफल 3,71,000 वर्ग किलोमीटर है। कैस्पियन सागर के उत्तर-पूर्व में कजाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में रुस, दक्षिण- पश्चिम में अजरबैजान, दक्षिण में ईरान तथा दक्षिण पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है।

33. अरब सागर भारत के _______  में स्थित है।

(a) दक्षिण

(b) पश्चिम

(c) उत्तर

(d) पूर्व

Ans: (b) पश्चिम
RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)

Explanation: अरब सागर भारत के पश्चिम में स्थित हैं। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,862,000 वर्ग किमी. तथा गहराई लगभग 4652 मीटर है। अरब सागर का प्राचीन भारतीय नाम ‘सिन्धु सागर’ है। सिन्धु नदी तथा भारत की नर्मदा एवं ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।

34. सुन्डा जलसन्धि दो द्वीपों के बीच स्थित है। उनमें से एक जावा है। दूसरा द्वीप कौन सा है ?

(a) बोर्नियो

(b) मालुकु

(c) सुमात्रा

( d) सुलावेसी

Ans: (c) सुमात्रा
RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-II)

Explanation: सुण्डा जलसंधि इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप के बीच स्थित है। यह जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ती है। इसका नाम पश्चिमी जावा द्वीप के सुण्डा समुदाय पर पड़ा है।

35. निम्नलिखित में से कौन सा जल स्त्रोत ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से अलग करता है ?

(a) बाल्टिक सागर

(b) बेरिंग सागर

( c) लाल सागर

(d) तस्मान सागर

Ans: (d) तस्मान सागर
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-II)

Explanation: तस्मान सागर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड के बीच दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से अलग करता है। यह उत्तर से दक्षिण तक 2800 किमी तक के क्षेत्र में फैला है।

36. दक्षिण अमेरिका में सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

(a) झील पुपो

(b) झील टिटिकाका

(c) झील वेलेंसिया

(d) झील जनिन

Ans: (b) झील टिटिकाका
RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-I)

Explanation: टिटिकाका झील पेरू एवं बोलिविया की सीमा पर स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 3812 मीटर है। जलीय मात्रा के आधार पर यह झील दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है। इसे विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित नौगम्य झील का भी दर्जा प्राप्त है।

37. एंजिल जलप्रपात कहाँ स्थित है ?

(a) वेनेजुएला

(b) ब्राज़ील

(c) संयुक्त राज्य अमरीका

( d) चीन

Ans: (a) वेनेजुएला
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)

Explanation: एंजिल जलप्रपात वेनेजुएला में स्थित है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जिसकी ऊँचाई 979 मी0 और गहराई 807 मी0 है। यह जलप्रपात बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

38. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता मरुस्थल से संबद्ध है ?

(a) हिमोढ़

(b) जलोढ़ पंख

(c) टार्न पूल

(d) बरखान

Ans: (d) बरखान
RRB Group D 22/08/2022 (Shift-I)

Explanation: मरुस्थल एक शुष्क प्रदेश है जिसकी विशेषताएँ अत्यधिक उष्ण अथवा निम्न तापमान अथवा विरल वनस्पति है।
बरखान बलुई बंजर भूमि पर निर्मित अर्द्धचन्द्राकार बलुई मिट्टी के टीलों को कहा जाता है जिनका संबंध मरूस्थल से है। अरावली
पर्वत श्रेणी के पश्चिम में एवं विन्ध्य उच्च भूमि के बाह्य परिरेखीय क्षेत्र में स्थित शुष्क भू-आकृतियों वाले थार मरुस्थल बरखान के
उदाहरण है। हिमोढ़ का निर्माण हिमानी द्वारा, जलोढ़ पंख का निर्माण नदी द्वारा होता है।

39. ‘बरकान’ (बरखान) का क्या अभिप्राय है ?

(a) बालू का अर्धचंद्राकार टीला

(b) रेगिस्तान

(c) रेगिस्तान में झोपड़ी का प्रकार

(d) रेगिस्तान में गर्म हवाएं

Ans: (a) बालू का अर्धचंद्राकार टीला
RRB Group D 17/09/2022 (Shift-III)

Explanation: बरकान (बरखान) बालू का अर्द्धचन्द्राकार टीला है। यह पवन द्वारा निर्मित स्थलाकृतियों में से एक है। इनकी भुजाएँ भवनों की दिशा में निकली होती है। पवन द्वारा निर्मित अन्य स्थलाकृतियाँ हैं-छत्रक, अपवहन गर्त, वात गर्त, इंसेलबर्ग, मेसा और बट (Butte), बालू टिब्बे तथा यारडंग आदि।

40. जहां हवा के प्रवाह की दिशा अत्यधिक स्थिर हो, उन क्षेत्रों में निर्मित अर्धचंद्राकर बालू के टीले क्या कहलाते हैं ?

(a) बरकान (Barchan)

(b) ब्लफ (Bluff)

(c) ब्लोहोल (Blowhole)

(d) बर्गश्रुंड (Bergschrund)

Ans: (a) बरकान (Barchan)
RRB Group D 02/09/2022 (Shift-III)

Explanation: जहां हवा के प्रवाह की दिशा अत्यधिक स्थिर हो. उन क्षेत्रों में निर्मित अर्द्धचंद्राकार बालू के टीलों को बरकान (Barchan) कहा जाता है। यह स्थलाकृति सामान्यतः रेगिस्तानी मरुस्थलों में टीलेनुमा रूप में हवा की क्रियाओं द्वारा बनती है।

41. ‘ब्लैक रॉक’ रेगिस्तान कहाँ स्थित है ?

(a) यूनाइटेड स्टेट

(b) इजिप्ट

(c) चीन

(d) दक्षिण अफ्रीका

Ans: (a) यूनाइटेड स्टेट
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-I)

Explanation: यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (यूएसए) के नेवादा राज्य में स्थित ‘ब्लैक रॉक डेजर्ट’ एक अर्द्ध-शुष्क क्षेत्र है।
21 जून 1986 ई. से इस रेगिस्तान में बर्निंग मैन-फैस्टिवल मनाया जाता है। यहां दुनियाभर से आए लोग सेलफोन, इंटरनेट, जैसी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर पारम्परिक नाच-गाने और गीत-संगीत के बीच एक सप्ताह गुजारते हैं।

42. रेगिस्तान मरुस्थल कहाँ स्थित है ?

(a) अफगानिस्तान

(b) पाकिस्तान

(c) भारत

(d) नेपाल

Ans: (a) अफगानिस्तान
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-II)

Explanation: ‘रेगिस्तान मरुस्थल’ अत्यंत शुष्क एवं पठारी क्षेत्र है, जो दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान के हेलमंद और कंधार प्रांतों के बीच स्थित है।

43. ब्लेडाँ रेगिस्तान किस देश में स्थित है ?

(a) आइसलैंड

(b) न्यूजीलैंड

(c) ग्रीनलैंड

(d) पोलैंड

Ans: (d) पोलैंड
RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-III)

Explanation: ‘ब्लेडॉ (Bledow) रेगिस्तान’ पोलैंड के ब्लेडा और क्लूजे (Klucze) गाँव के मध्य स्थित है। इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग
किलोमीटर है।

44. नामीब मरुस्थल कहाँ स्थित है ?

(a) ब्राजील

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका

(c) दक्षिणी अफ्रीका

(d) अफगानिस्तान

Ans: (c) दक्षिणी अफ्रीका
RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-II)

Explanation: नामिब मरुस्थल दक्षिणी अफ्रीका (नामीबिया) का तटीय मरुस्थल है। यह 3,10,000 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है। इसका विस्तार अंगोला से लेकर ओलिफेन्ट्स नदी तक है। यह विश्व के सबसे पुराने रेगिस्तानों में से एक है।

45. गोबी मरुस्थल दो देशों की सीमाओं को अलग करता है। उनमें से एक चीन है। दूसरा देश कौन-सा है ?

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) मंगोलिया

(c) भारत

(d) अफ़गानिस्तान

Ans: (b) मंगोलिया
RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)

Explanation: गोबी मरुस्थल, चीन तथा मंगोलिया की सीमाओं को अलग करता है। ‘गोबी’ एक मंगोलियन शब्द है, जिसका अर्थ है- ‘जलरहित स्थान’ यह एक वृष्टि छाया रेगिस्तान है।

46. इनमें से किसका उपयोग भारत और ब्रिटेन के बीच विदेशी व्यापार के लिए एक राजमार्ग के रूप में किया गया था, क्योंकि 1869 में इसके खुलने से परिवहन की लागत कम हो गई थी और भारतीय बाजार तक पहुँच आसान हो गई थी ?

(a) पनामा नहर

(b) कोरिंथ नहर

(c) श्वेत सागर-बाल्टिक सागर नहर

(d) स्वेज़ नहर

Ans: (d) स्वेज़ नहर
RRB Group D 16/09/2022 (Shift-II)

Explanation: स्वेज नहर का उपयोग भारत और ब्रिटेन के बीच विदेशी व्यापार के लिए एक राजमार्ग के रूप में किया गया था,
क्योंकि 1869 में इसके खुलने से परिवहन की लागत कम हो गई थी और भारतीय बाजार तक पहुँच आसान हो गई थी।

47. जब नदी का पानी, चैनल के बाहर नदी के तटों का अपरदन करता है, तो नदी में बनने वाले मोड़ को क्या कहा जाता है ?

(a) गुंफित चैनल

(b) विसर्प

(c) वितरिकाएं

(d) सहायक नदियां

Ans: (b) विसर्प
RRB Group D 18/08/2022 (Shift-III)

Explanation: जब नदी का पानी, चैनल के बाहर नदी के तटों का अपरदन करता है, तो नदी में बनने वाले मोड़ को विसर्प कहा जाता है। ये विसर्प अंग्रेजी के ‘S’ आकार के होते हैं।

48. ब्रह्मपुत्र हिमालय की ________ सीमा बनाती है।

(a) सबसे पूर्वी

(b) सबसे दक्षिणी

(c) सबसे पश्चिमी

(d) सबसे उत्तरी

Ans: (a) सबसे पूर्वी
RRB Group D 20/09/2022 (Shift-II)

Explanation: भारत के उत्तर में नवीन मोड़दार (वलित) पर्वत श्रृंखला हिमालय स्थित है। यह भारत के उत्तर पश्चिम में नंगा पर्वत
से उत्तर पूर्व में नामचा बरवा पर्वत तक अर्थात् भारत के उत्तर पश्चिम में सिंधु के मोड़ से उ.पू. में ब्रह्मपुत्र नदी के मोड़ तक अर्ध
चंद्राकार रूप में फैला हुआ है।

49. यूरोप की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

(a) डेन्यूब

(b) यूराल

(c) वोल्गा

(d) राइन

Ans:(c) वोल्गा
RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-I)

Explanation: ‘वोल्गा’ यूरोप की सबसे लंबी (3690 किमी.) नदी है। यह नदी वाल्दे पहाड़ी से निकलती है एवं कैस्पियन सागर में गिरती है। रूस के 20 सबसे बड़े शहरों में से 11 वोल्गा के ड्रेनेज बेसिन में स्थित है जिनमें राजधानी ‘मॉस्को’ भी शामिल है। ध्यातव्य है कि डेन्यूब नदी भी यूरोप में प्रवाहित होती है, जो वोल्गा के बाद लंबाई में दूसरी सबसे बड़ी नदी है। डेन्यूब नदी यूरोप के दस देशों से होकर बहती है।

50. नासाऊ किस देश की राजधानी है ?

(a) बहामास

(b) बारबाडोस

(c) बेलाइज

(d) बोत्सवाना

Ans: (a) बहामास
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-1)

Explanation: बहामास छोटे-छोटे टापूओं (लुकायन द्वीप समूह) के मेल से बना देश है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के कैरिबियन क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी नासाऊ (Nassau) है।

51. निम्नलिखित में से कौन सी बेलारूस की राजधानी है ?

(a) मिन्स्क

(b) ब्रुसेल्स

(c) बाकू

(d) मोरोनिक

Ans: (a) मिन्स्क
RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-II)

Explanation:
देश                     राजधानी
बेलारूस       –     मिन्स्क
अजरबैजान   –     बाकू
बेल्जियम      –      ब्रुसेल्स
कोमोरॉस     –      मोरोनी

52. निम्नलिखित में से कौन सी बोत्सवाना की मुद्रा है ?

(a) पुला

(b) डॉलर

(c) ड्राम

(d) रिएल

Ans: (a) पुला
RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III)

Explanation:
मुद्रा                        देश
पुला          –          बोत्सवाना
येन            –         जापान
डॉलर         –        अमेरिका
पाउण्ड स्टर्लिंग       ब्रिटेन

53. निम्नलिखित में से कौन सी आयरलैंड की राजधानी है ?

(a) कार्डिफ

(b) एडिनबर्ग

(c) डबलिन

(d) न्यूपोर्ट

Ans: (c) डबलिन
RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III)

Explanation: आयरलैंड की राजधानी डबलिन है। आयरलैण्ड यूरोपीय महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है। इसकी मुद्रा यूरो है।

54. प्योंगयांग निम्नलिखित देशों में से किसकी राजधानी है ?

(a) कंबोडिया

(b) उत्तर कोरिया

(c) दक्षिण कोरिया

(d) वियतनाम

Ans: (b) उत्तर कोरिया
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-III)

Explanation:

देश                               राजधानी
उत्तर कोरिया        –      प्योंगयांग
कंबोडिया             –      न्होमपेन्ह
दक्षिण कोरिया      –      सियोल
वियतनाम             –      हनोई
कजाकिस्तान        –     नूर सुल्तान
उज्बेकिस्तान         –    ताशकंद
यमन                     –    साना
फिजी                  –       सुवा

55. यूरोपीय संघ की आधिकारिक मुद्रा निम्नलिखित में से कौन सी है ?

(a) यूरो

(b) येन

(c) पौंड

(d) डॉलर

Ans: (a) यूरो
RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-I)

Explanation:
मुद्रा                                 देश
यूरो                      –      यूरोपीय संघ
येन                       –      जापान
पाउण्ड स्टर्लिंग    –      ब्रिटेन
डॉलर                  –    अमेरिका

56. फ्रांस की राजधानीक शहर कौन सा है ?

(a) पेरिस

(b) काठमांडू

(c) बर्लिन

(d) लंदन

Ans: (a) पेरिस
RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-III)

Explanation: पेरिस, फ्रांस का सबसे बड़ा नगर (जनसंख्या अनुसार) तथा राजधानी है। 17वीं शताब्दी से पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केन्द्रों में से एक है। पेरिस सीन नदी के किनारे अवस्थित है। पेरिस लन्दन के बाद यूरोप का दूसरा सर्वाधिक व्यस्त हवाई अड्डा है।

57. कोलम्बो, किस देश की राजधानी है ?

(a) बांग्लादेश

(b) म्यामांर

(c) नेपाल

(d) श्रीलंका

Ans: (d) श्रीलंका
RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-I)

Explanation: कोलम्बो, श्रीलंका की राजधानी है। कोलम्बो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। वर्तमान में श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी जयवर्धनेपुरा कोट्टे है जबकि वाणिज्यिक राजधानी कोलम्बो है।

58. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने जॉर्डन का दौरा किया है। इस देश का राजधानी शहर कौन सा है ?

(a) मॉस्को

(b) टोक्यो

(c) अम्मान

(d) बीजिंग

Ans: (c) अम्मान
RRB Group-D 03-12-2018 (Shift-II)

Explanation:
देश                         राजधानी
1. जॉर्डन      –          अम्मान
2. जापान      –         टोक्यो
रूस             –          मॉस्को
4. चीन         –         बीजिंग

59. मनात किस देश की मुद्रा है ?

(a) अंडोरा

(b) अर्मेनिया

(c) अल्बानिया

(d) अजरबैजान

Ans: (d) अजरबैजान
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-III)

Explanation:
देश                                  मुद्रा
अजरबैजान        –            मनात
अर्मेनिया             –          अरमेनियाई दरम
अल्बानिया         –           अल्बानियाई लेक
बुल्गारिया           –           लेवा

60. ‘बहत ________ की मुद्रा है।

(a) तंजानिया

(b) तजाकिस्तान

(c) थाईलैंड

(d) टोगो

Ans: (c) थाईलैंड
RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)

Explanation: बहत (थाई बहुत) थाईलैंड की मुद्रा है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है। अन्य देशों की मुद्रा
तंजानिया – शिलिंग
टोगो – सीएफए फ्रेंक
नाइजीरिया – नाइरा (नैरा)

 

RRB Group D World Geography Post-01

1 thought on “RRB Group D World Geography Important Questions in Hindi I P2”

  1. Pingback: RRB Group D World Geography Set 03: Baar-Baar Aane Wale Sawal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top