RRB Group D World Geography Set 03: Baar-Baar Aane Wale Sawal

GEOGRAPHY (भूगोल)

विश्व का भूगोल (World Geography)

RRB Group D World Geography Practice Set 03: Kya aap Railway Group D exam ki taiyari kar rahe hain aur vishva ke bhoogol (World Geography) mein poore number lana chahte hain? Agar haan, toh aap bilkul sahi jagah aaye hain. Railway ke exams mein General Knowledge (GK) ka ek bada hissa World Geography se pucha jata hai, jismein sourmandal, nadiyaan, mahaasagar aur mahadweep jaise topics shamil hain.

Is RRB Group D World Geography Post-03 mein hum aapke liye lekar aaye hain sabse mahatvapurn aur baar-baar puche gaye sawal (Most Repeated MCQs). In sawalon ko achhe se padhein aur yaad karein taaki exam mein aapka ek bhi number na kate. Chaliye, aaj ka practice set shuru karte hain!

61. रियाल (Real) किस देश की मुद्रा है ?

(a) चीन

(b) क्यूबा

(c) ब्राजील

(d) गाम्बिया

Ans: (c) ब्राजील

RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-I)

Explanation: रियाल (Real) ब्राजील की मुद्रा है। सिंगापुर, ताईवान, जिम्बाम्बे, बरमुडा, न्यूजीलैण्ड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका देशों की मुद्रा डॉलर है। मॉरीशस, श्रीलंका, भारत, नेपाल आदि देशों की मुद्रा रूपया है।

62. ब्राजील का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?

(a) साओ पोलो

(b) फोर्टलेजा

(c) रियो डी जेनेरियो

(d) साल्वेडर

Ans: (a) साओ पोलो

RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-I)

Explanation: साओ पोलो ब्राजील तथा दक्षिण अमेरिका (आबादी के आधार पर) का सबसे बड़ा शहर है। ब्राजील के कॉफी उत्पादन का व्यापार इसी शहर से होता है, जिसे ‘सेन्टोस बन्दरगाह’ से निर्यात किया जाता है। ब्राजील दुनिया में आबादी के मामले में छठवें तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से पाँचवा बड़ा देश है।

63. बागुईओ शहर को ‘पाइन्स सिटी’ भी कहा जाता है। यह शहर किस देश में स्थित है ?

(a) भारत

(b) फिलीपीन्स

(c) ब्राजील

(d) बेल्जियम

Ans: (b) फिलीपीन्स

RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-I)

Explanation: फिलीपींस के लुनोज द्वीप पर स्थित बागुईओ शहर को ‘पाइन्स सिटी’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पाइन वन बहुतायत में पाये जाते है। इसे ‘समर कैपिटल ऑफ फिलीपींस’ भी कहते है। यह शहर अपनी सुन्दरता तथा योजनाबद्ध विकास के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह एशिया में संयुक्त राज्य अमेरिका का एकमात्र हिल स्टेशन था।

64. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा अधिकांश स्थानीय लोगों द्वारा बोली जाती है और इसे कास्तेलानो भी कहा जाता है ?

(a) इतालवी

(b) स्पेनिश

(c) यूनानी

(d) पुर्तगाली

Ans: (b) स्पेनिश

RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-II)

Explanation: स्पेनिश भाषा अधिकांश स्थानीय लोगों द्वारा बोली जाती है तथा इसे कास्तेलानो भी कहा जाता है। स्पेनिश भाषा हिन्द यूरोपीय परिवार के अन्तर्गत आने वाली एक भाषा है। यह संयुक्त राष्ट्र की 6 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य और राजभाषा हैः- स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया पनामा, पराग्वे, पेरू, मैक्सिको कोस्टारीका, क्यूबा आदि।

65. रोहिंग्या निम्नलिखित देशों में से किसके एक जातीय समुदाय हैं ?

(a) थाईलैंड

(b) म्यांमार

(c) श्रीलंका

(d) बांग्लादेश

Ans: (b) म्यांमार

RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-I)

RRB Group-D 27-09-2018 (Shift-III)

Explanation: रोहिंग्या म्यांमार देश का एक जातीय समुदाय है। ये लोग आमतौर पर मुसलमान हैं। वर्ष 1982 के म्यांमार राष्ट्रीयता कानून के तहत रोहिंग्या लोगों को म्यांमार में नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। रोहिंग्या समस्या के प्रमुख कारण धार्मिक संघर्ष, धार्मिक एवं जातीय भिन्नताएँ, आर्थिक स्थिति, अवसरों में असमानता इत्यादि माने जाते हैं।

66. कुर्दिश लोग निम्नलिखित देशों में से किस देश से संबंधित एक जातीय समुदाय हैं ?

(a) इराक

(b) यमन

(c) पाकिस्तान

(d) बांग्लादेश

Ans: (a) इराक

RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-III)

Explanation: कुर्द (कुर्दिश) जाति के लोग तुर्की के दक्षिण-पूर्व में, सीरिया के उत्तर-पूर्व में और ईरान तथा इराक के पश्चिमी इलाकों में रहते हैं। कुर्द जाति कट्टर सुन्नी मुस्लिम, योद्धा, कुशल घुड़सवार बंजारा लोग हैं।

67. पेम्बा द्वीप निम्नलिखित में से किस की खेती के लिए प्रसिद्ध है ?

(a) गेहूँ

(b) चावल

(c) लौंग

(d) कॉफी

Ans: (c) लौंग

RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-III)

Explanation: पेम्बा द्वीप हिन्द महासागर में स्वाहिली तटीय क्षेत्र में स्थित है। यह तंजानिया जंजीबार का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, जो लौंग की खेती, उत्पादन व निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।

68. हम्बनटोटा बंदरगाह किस देश में स्थित है ?

(a) भारत

(b) श्रीलंका

(c) म्यानमार

(d) बांग्लादेश

Ans: (b) श्रीलंका

RRB Group-D 26-11-2018 (Shift-III)

Explanation: हम्बनटोटा बन्दरगाह श्रीलंका का एक प्रमुख समुद्री बन्दरगाह है। श्रीलंका सरकार द्वारा हम्बनटोटा बन्दरगाह को 99 वर्ष के पट्टे पर चीन को सौंप दिया गया है जिससे हम्बनटोटा चीन की महत्वकांक्षी योजना “वन बेल्ट वन रोड” में शामिल हो गया है।

69. चाबहार बंदरगाह, जिनका निर्माण भारत द्वारा करवाया जा रहा है, किस देश में स्थित है ?

(a) ईरान

(b) ईराक

(c) बांग्लादेश

(d) थाईलैण्ड

Ans: (a) ईरान

RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-I)

Explanation: चाबहार बंदरगाह का निर्माण भारत के द्वारा करवाया जा रहा है जो ईरान के सिस्तान प्रांत में स्थित है। यह बंदरगाह ईरान के दक्षिणी समुद्र तट को भारत के पश्चिमी समुद्री तट से जोड़ता है। भारत को अफगानिस्तान के साथ सुरक्षा तथा आर्थिक संबंध होने के कारण पाकिस्तान होकर अफगानिस्तान जाना पड़ता था किन्तु इस बंदरगाह से सीधे अफगानिस्तान जाने के लिए रास्ता मिल गया है।

70. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा जल रिसकर भूमि में प्रवेश करता है,_______ कहलाती है।

(a) वाष्पोत्सर्जन

(b) अंतःस्यंदन

(c) परासरण

(d) भस्मीकरण

Ans: (b) अंतःस्यंदन

RRB Group D 17/08/2022 (Shift-I)

Explanation: अंतः स्यंदन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जब रिसकर भूमि मे प्रवेश करता है। यह जल चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतः स्यंदन कई कारकों से प्रभावित होता है, जैसे कि मिट्टी का प्रकार, वर्षा की तीव्रता और भूमि की ढलान आदि।

71. ‘भूगोल (geography)’ शब्द इनमें से किसके द्वारा गढ़ा गया था ?

(a) इरैटोस्थनीज

(b) अल इदरीसी

(c) टॉलेमी

(d) कार्ल रिटर

Ans: (a) इरैटोस्थनीज

RRB Group D 05/09/2022 (Shift-II)

Explanation: भूगोल शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग इरैटोस्थेनीज द्वारा किया गया था। यह शब्द ग्रीक भाषा के दो मूल शब्द Geo (पृथ्वी), Graphes (वर्णन) से प्राप्त किया गया है, जबकि भूगोल का जनक हिकेटियस को कहा जाता है। इसने अपनी पुस्तक जस पीरियोडस अर्थात ‘पृथ्वी का वर्णन’ में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों का क्रमबद्ध समावेश किया था।

72. निचले अक्षांशों के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से उच्च समशीतोष्ण और उप-ध्रुवीय क्षेत्रों में बहने वाली जल धाराओं को ________ कहा जाता है।

(a) जल अपवाह

(b) ठंडी जल धाराएं

(c) ज्वार-भाटा

(d) उष्ण धाराएं

Ans: (d) उष्ण धाराएं

RRB Group D 01/09/2022 (Shift-III

Explanation: निचले अक्षांशों (भूमध्य रेखा) के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से उच्च समशीतोष्ण और उपध्रुवीय क्षेत्रों में बहने वाली जल धाराओं को उष्ण धाराएं कहा जाता है।

73. ITCZ भूमध्यरेखीय अक्षांशों में कम दबाव वाली व्यापक गर्त है। ITCZ का पूर्ण रूप क्या है ?

(a) Inter Tropical Convergence Zone (इंटर ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन)

(b) Inner Tropical Convergence Zone (इनर ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन)

(c) Inter Tropical Climate Zone (इंटर ट्रॉपिकल क्लाइमेट ज़ोन)

(d) Inter Terrain Convergence Zone (इंटर टेरेन कन्वर्जेंस ज़ोन)

Ans: (a) Inter Tropical Convergence Zone (इंटर ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन)

RRB Group D 09/09/2022 (Shift-I)

Explanation: ITCZ का पूर्ण रूप ‘इंटर ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन’ है। यह भूमध्यरेखीय अक्षांशों में कम दबाव वाली व्यापक गर्त है। क्षेत्र में स्थित एक कम दबाव वाला क्षेत्र है, जहाँ व्यापारिक पवने मिलती हैं और इसलिए यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ हवा ऊपर की ओर जाती है, जुलाई में ITCZ गंगा के मैदान के ऊपर स्थित होता है।

74. जब _______ के साथ भिन्नता होती है तो जाति उद्भव होता है।

(a) भौगोलिक विलगन

(b) जलवायु परिवर्तन

(c) भूकंप के कारण परिवर्तन

(d) चक्रवात के कारण परिवर्तन

Ans: (a) भौगोलिक विलगन

RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)

Explanation: जब भौगोलिक विलगन के साथ भिन्नता होती है तो जाति उद्भव होता है। भौगोलिक विलगन (Geographical isolation) पौधों या जीवों की आबादी को संदर्भित करता है, जो एक ही प्रजाति के अन्य जीवों के साथ आनुवांशिक पदार्थ का आदान प्रदान करने से अलग हो जाते है। आमतौर पर भौगोलिक विलगन किसी दुर्घटना या संयोग का परिणाम है।

75. जब बैरोमीटर की रीडिंग (पाठ्यांक) अचानक घट जाती है, तो यह इंगित करता है कि मौसम ________।

(a) बहुत गर्म हो जाएगा

(b) बहुत सुखद हो जाएगा

(c) बेहद ठंडा हो जाएगा

(d) बेहद तूफानी हो जाएगा

Ans: (d) बेहद तूफानी हो जाएगा

RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-II)

Explanation: जब बैरोमीटर का पाठ्यांक अचानक घट जाता है, तो यह इंगित करता है कि मौसम बेहद तूफानी होगा। बैरोमीटर का पाठ्यांक जब धीरे-धीरे नीचे गिरता है तो वर्षा होने की संभावना होती है तथा जब वह धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता है तो दिन साफ रहने की संभावना होती है। बैरोमीटर का आविष्कार इव्हानगेलिस्टा टेरिसेली है ।

 

RRB Group-D World Geography Post-03

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top