RRB Group D Indian Geography Set 01

RRB Group D Indian Geography Set 01: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

RRB Group D Indian Geography Set 01 में पिछले वर्षों में पूछे गए Indian Geography के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। अपनी तैयारी के लिए इन प्रश्नों को एक बार जरूर हल करें।

GEOGRAPHY [भूगोल]

भारत का भूगोल

[Indian Geography]

1. भारत की भौगोलिक स्थिति

[Geographical Location of India]

 

1. भारत पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, मुख्य भूभाग (mainland) ________ से 37° 6′ उत्तरी अक्षांशों के बीच विस्तृत है।

(a) 10°4′

(b) 8°4′

(c) 11°4′

(d) 9°4′

Ans: (b) 8°4′

RRB Group D 22/09/2022 (Shift-III)

Explanation: भारत पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, जो मुख्य भू-भाग 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों के बीच विस्तृत है। इसका देशान्तरीय विस्तार 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य है।

2. भारत की भू-सीमाएं कितने देशों के साथ जुड़ी हुई हैं ?

(a) 7

(b) 12

(c) 8

(d) 6

Ans: (a) 7

RRB Group D 05/09/2022 (Shift-III)

Explanation: सात देश है जो भारत के साथ सीमा साझा करते हैं, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार है।

3. भारत इनमें से किस देश के साथ अपनी 4,096.70 km (2,545.57 mi) की सीमा साझा करता है ?

(a) चीन

(b) नेपाल

(c) पाकिस्तान

(d) बांग्लादेश

Ans: (d) बांग्लादेश

RRB Group D 05/09/2022 (Shift-III)

Explanation: भारत की लम्बी सीमा बांग्लादेश के साथ साझा की जाती है जो 4096.70 किमी. (2545) मील है। 7 देश भारत के साथ भूमि साझा करते हैं तथा 2 देश भारत के साथ समुद्री सीमा साझा करते हैं।

4. इंदिरा पॉइंट इनमें से किस द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है ?

(a) ग्रेट निकोबार द्वीप

(b) कार निकोबार द्वीप

(c) लिटिल अण्डमान द्वीप

(d) मध्य अंडमान द्वीप

Ans: (a) ग्रेट निकोबार द्वीप

RRB Group D 28/09/2022 (Shift-I)

Explanation: इंदिरा प्वाइंट भारत का दक्षिणतम बिन्दु है जो कि अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह के ग्रेट निकोबार द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटा-सा द्वीप है। यह 6°N उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। जबकि भारत के मुख्य भूमि का दक्षिणी बिन्दु कन्याकुमारी है जो 8°4 उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

5. भारत, दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है, जो पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल के ________ भाग में फैला है।

(a) 2.4%

(b) 4.3%

(c) 6.5%

(d) 5.7%

Ans: (a) 2.4%

RRB Group D 18/08/2022 (Shift-III)

Explanation: भारत, दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। जो पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल के 2.43% भाग पर फैला है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

6. दक्षिण-पूर्वी भारत और उत्तरी श्रीलंका के बीच बंगाल की खाड़ी के प्रवेश द्वार (inlet) को क्या कहा जाता है ?

(a) पाक चैनल

(b) पाक नहर

(c) पाक जलसंधि

(d) पाक पैसेज

Ans: (c) पाक जलसंधि

RRB Group D 30/09/2022 (Shift-III)

Explanation: पाक जलसंधि मन्नार की खाड़ी एवं बंगाल की खाड़ी को जोड़ती है। पाक जलसंधि भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है। यह भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच स्थित एक जलसंधि है।

7. भारत पूरी तरह से पृथ्वी के _______ गोलार्द्ध और _______ भाग में स्थित है।

(a) उत्तरी, पूर्वी

(b) उत्तरी, दक्षिणी

(c) दक्षिणी, पूर्वी

(d) पश्चिमी, पूर्वी

Ans: (a) उत्तरी, पूर्वी

RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I)

Explanation: भारत अंक्षाशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध और देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से भारत का मुख्य भू-भाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश के बीच है और 68°7′ पूर्व देशान्तर से 97°25′ पूर्व देशान्तर के मध्य फैला है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। कर्क रेखा इस देश को दो सामान भागों में विभाजित करती है।

8. भारत को _______ भौगोलिक क्षेत्रों में बाँटा गया है।

(a) 7

(b) 5

(c) 6

(d) 4

Ans: (c) 6

RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-I

RRB Group-D 19-09-2018 (Shift-III)

Explanation: भारत के भौगोलिक क्षेत्रों को 6 भागों में बांटा गया है-(1) उत्तरी पर्वत श्रृंखला (2) उत्तर भारत का विशाल मैदान (3) प्रायद्वीपीय पठार (4) थार मरूस्थल (5) समुद्र तटीय मैदान (6) द्वीप।

9. _______ भारतीय भूमि को लगभग दो बराबर हिस्सों में विभाजित करता है।

(a) प्राइम मेरीडियन

(b) कर्क रेखा

(c) मकर रेखा

(d) भूमध्य रेखा

Ans: (b) कर्क रेखा

RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-II)

Explanation: कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समान्तर 23°30′ अक्षांश पर खींची गई है। कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य भाग से गुजरती है अर्थात् भारत को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है। यह ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है। भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम से गुजरती है। यह रेखा मणिपुर से नहीं गुजरती है। [RRB Group D Indian Geography Set 01]

10. भारत भूमध्य रेखा से मात्र _______ डिग्री उत्तर में है।

(a) 6

(b) 10

(c) 8

(d) 7

Ans: (c) 8

RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-III)

Explanation: भारत, भूमध्य रेखा से 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है।

11. भारत का सुदूर दक्षिणी सिरा है।

(a) कवरत्ती

(b) इंदिरा प्वाइंट

(c) बैरेन द्वीप समूह

(d) पोर्ट ब्लेयर

Ans: (b) इंदिरा प्वाइंट

RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-I)

Explanation: भारत का पूर्वोत्तर बिन्दु किबुथु (अरुणाचल प्रदेश), पश्चिमोत्तर बिन्दु गौरमाता (गुजरात), उत्तरतम बिन्दु इंदिरा कॉल (जम्मू-कश्मीर) तथा मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु कन्याकुमारी (तमिलनाडु) है। जबकि भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वांइट 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।

12. पश्चिम बंगाल _______ देशों के साथ सीमाएं साझा करता है।

(a) 4

(b) 1

(c) 2

(d) 3

Ans: (d) 3

RRB Group-D 27-09-2018 (Shift-I)

Explanation: पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। यह राज्य तीन देशों बांग्लादेश, भूटान और नेपाल से स्थलीय सीमा बनाता है। तथा भारत के पाँच राज्यों ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, सिक्किम और असम से सीमा साझा करता है।

13. आकार के मामले में भारत _______ सबसे बड़ा देश है।

(a) सातवाँ

(b) आठवाँ

(c) दूसरा

(d) छठा

Ans: (a) सातवाँ

RRB Group-D 27-09-2018 (Shift-III)

Explanation: क्षेत्रफल के अनुसार देशों का क्रम इस प्रकार है- रूस > कनाडा > चीन > अमेरिका > ब्राजील> आस्ट्रेलिया > भारत।

14. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है ?

(a) उत्तर-प्रदेश

(b) हिमाचल प्रदेश

(c) उत्तराखंड

(d) बिहार

Ans: (b) हिमाचल प्रदेश

RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)

Explanation: नेपाल भारत के 5 राज्यों उत्तराखण्ड, उत्तर-प्रदेश, बिहार, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल से सीमा साझा करता है जबकि हिमाचल प्रदेश की सीमा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा तथा उत्तराखण्ड सहित पड़ोसी देश चीन से लगती है।

15. _______भारत के पूर्व में पड़ोसी देश है।

(a) नेपाल

(b) श्रीलंका

(c) चीन

(d) बांग्लादेश

Ans: (d) बांग्लादेश

RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-III)

RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-I)

Explanation: भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान तथा उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा) स्थित है। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण-पश्चिम में मालदीव तथा दक्षिण में श्रीलंका स्थित है। भारत के उत्तर की भौगोलिक सीमा हिमालय पर्वत से, दक्षिण में हिन्द महासागर से, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर से प्राकृतिक रूप से आबद्ध है।

16. बंगाल की खाड़ी भारत के ________ में है।

(a) पूर्व

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) पश्चिम

Ans: (a) पूर्व

RRB Group-D 13-12-2018 (Shift-II)

Explanation: बंगाल की खाड़ी भारत के पूर्व में हिन्द महासागर से जुड़ी हुई है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम तथा उत्तर पश्चिम में भारत से घिरा है। पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी म्यांमार तथा भारत के अंतर्गत आने वाले अंडमान द्वीप से घिरा है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 21,72,000 किमी है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अनुसार इसे महोदधि कहा जाता था।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है ?

(a) पंजाब

(b) गुजरात

(c) हरियाणा

(d) राजस्थान

Ans: (c) हरियाणा

RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)

Explanation: पाकिस्तान के साथ भारत के निम्न राज्य सीमा साझा करते हैं-पंजाब, गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख अतः दिये गये प्रश्न में हरियाणा राज्य पाकिस्तान से सीमा साझा नहीं करता है।

18. निम्नलिखित में से कौन सा देश, भारत का पड़ोसी है ?

(a) ईरान

(b) फ्रांस

(c) इराक

(d) नेपाल

Ans: (d) नेपाल

RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)

RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-III)

RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-I)

Explanation: भारत की सीमाओं से 7 देशों की सीमाएं लगती हैं। ये देश हैं- बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, भूटान, नेपाल और म्यांमार। [RRB Group D Indian Geography Set 01]

19. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य बांग्लादेश के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है ?

(a) मेघालय

(b) पश्चिम बंगाल

(c) त्रिपुरा

(d) झारखंड

Ans: (d) झारखंड

RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-III)

Explanation: बांग्लादेश के साथ भारत के पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम की सीमा लगती है।

20. निम्नलिखित में से कौन सा देश, भारत के पड़ोसियों में से एक है।

(a) ईरान

(b) ब्राजील

(c) यूएसए

(d) बांग्लादेश

Ans: (d) बांग्लादेश

RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-II)

RRB Group-D 28-11-2018 (Shift-I)

Explanation: भारत के 7 स्थलीय पड़ोसी देश है जो निम्न है-बांग्लादेश, नेपाल, चीन, पाकिस्तान, म्यांमार, भूटान व अफगानिस्तान है। इसमें बांग्लादेश सबसे लम्बी (4096 km) सीमा साझा करता है। तथा अफगानिस्तान (106 km) न्यूनतम सीमा साझा करता है।

21. इनमें से कौन सा पश्चिम बंगाल का पड़ोसी राज्य नहीं है ?

(a) मेघालय

(b) झारखंड

(c) सिक्किम

(d) ओडिशा

Ans. (a) मेघालय

RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-II)

Explanation: पश्चिम बंगाल-झारखण्ड, सिक्किम, ओडिशा, असम तथा बिहार राज्यों से सीमा साझा करता है। मेघालय राज्य की सीमा असम के साथ तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है।

22. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भूटान के साथ अपनी सीमा साझा करता है ?

(a) मणिपुर

(b) नागालैंड

(c) अरुणाचल प्रदेश

(d) मेघालय

Ans: (c) अरुणाचल प्रदेश

[RRB Group-D 05-12-2018, Shift-I]

Explanation: भूटान के साथ भारत के चार राज्य सीमा साझा करते हैं, जिनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण पूर्वोत्तर राज्य है जिसकी सीमाएं पश्चिम में भूटान और पूर्व में म्यांमार से मिलती हैं। इसका गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था और इसकी राजधानी ईटानगर है।

23. भारत के पश्चिम में कौन सा समुद्र स्थित है ?

(a) काला सागर

(b) लाल सागर

(c) बंगाल की खाड़ी

(d) अरब सागर

Ans: (d) अरब सागर

[RRB Group-D 03-12-2018, Shift-III]

Explanation: भारतीय प्रायद्वीप भौगोलिक रूप से तीन ओर से विशाल जलराशियों से घिरा हुआ है। भारत के पश्चिम में अरब सागर स्थित है, जबकि इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और सुदूर दक्षिण में विशाल हिंद महासागर विस्तृत है। यह विशिष्ट भौगोलिक अवस्थिति भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापारिक मार्गों पर एक रणनीतिक और अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करती है।

24. _______भारत का सबसे उत्तरी राज्य है :

(a) उत्तराखंड

(b) जम्मू-कश्मीर

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) केरल

Ans: (c) हिमाचल प्रदेश

[RRB Group-D 05-12-2018, Shift-III]

Explanation: वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे उत्तरी राज्य बन गया है। भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात तथा सबसे पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश है, जो भारत की चतुर्दिक सीमाओं का निर्धारण करते हैं।

25. _______ प्रायद्वीपीय भारत का सुदूर दक्षिणी सिरा है।

(a) इंदिरा प्वॉइंट

(b) कन्याकुमारी

(c) पाल स्ट्रेट

(d) केप कोमोरिन

Ans: (d) केप कोमोरिन

[RRB Group-D 04-12-2018, Shift-III]

Explanation: प्रायद्वीपीय भारत अथवा मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी सिरा केप कोमोरिन है, जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है। ध्यान रहे कि संपूर्ण भारतीय भू-क्षेत्र का सुदूर दक्षिणतम बिंदु ‘इंदिरा पॉइंट’ है, जो ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है। मुख्य भूमि और संपूर्ण क्षेत्र के इस बारीक अंतर को समझना परीक्षाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। [RRB Group D Indian Geography Set 01]

26. भारत का दक्षिणी भाग त्रिकोणीय आकार का ________ है।

(a) प्रायद्वीप

(b) मैदान

(c) रेगिस्तान

(d) द्वीप

Ans: (a) प्रायद्वीप

[RRB Group-D 03-12-2018, Shift-II]

Explanation: तीन ओर से जल से तथा एक ओर स्थल से घिरे विशाल भू-भाग को प्रायद्वीप कहा जाता है, इसीलिए भारत के त्रिकोणीय दक्षिणी भाग को प्रायद्वीपीय भारत कहते हैं। इसके विपरीत, चारों ओर से पूरी तरह जल से घिरे छोटे भू-भाग को द्वीप कहा जाता है और समतल उपजाऊ मैदानी क्षेत्र को मैदान की संज्ञा दी जाती है।

27. भारत का निम्नतम बिन्दु कौन सा है ?

(a) वायनाड

(b) कुट्टनाड

(c) चेत्तीनाद

(d) इंदिरा प्वाइंट

Ans: (b) कुट्टनाड

[RRB Group-D 11-10-2018, Shift-II]

Explanation: केरल के अलप्पुझा जिले में स्थित कुट्टनाड भारत का न्यूनतम ऊंचाई वाला बिंदु है, जो समुद्र तल से लगभग 2.2 मीटर नीचे है। यहाँ समुद्र तल से नीचे खेती की जाती है। भारत का उच्चतम बिंदु के-2 (गॉडविन ऑस्टिन) है। भारत का सुदूर उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल और सुदूर दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है।

28. भारत और चीन के बीच की सीमा-रेखा का नाम क्या है ?

(a) 24वीं समानांतर रेखा

(b) मैकमोहन रेखा

(c) डूरंड रेखा

(d) रेडक्लिफ रेखा

Ans: (b) मैकमोहन रेखा

[RRB Group-D 19-09-2018, Shift-II]

Explanation: भारत और चीन के मध्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा को मैकमोहन रेखा कहा जाता है, जिसका निर्धारण 1914 के शिमला समझौते में हुआ था। अन्य महत्वपूर्ण सीमाओं में रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच है, डूरंड रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थित है तथा 38वीं समानांतर रेखा उत्तर और दक्षिण कोरिया को विभाजित करती है।

29. मैक मोहन लाइन, भारत और किस अन्य देश के बीच की सीमा रेखा है ?

(a) चीन

(b) जापान

(c) श्रीलंका

(d) बांग्लादेश

Ans: (a) चीन

[RRB Group-D 27-11-2018, Shift-III]

Explanation: मैकमोहन रेखा भारत और चीन के तिब्बत क्षेत्र के बीच की सीमा रेखा है, जिसे ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन विदेश सचिव सर हेनरी मैकमोहन ने निर्धारित किया था। भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय थल सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है, जबकि श्रीलंका भारत से पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।

2. भारत का प्राकृतिक विभाजन (Natural Division of India)

 

(i) पर्वत एवं चोटी (Mountains and Peaks)

 

30. सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के हिस्से को क्या कहा जाता है ?

(a) नेपाल हिमालय

(b) कुमाऊं हिमालय

(c) असम हिमालय

(d) पूर्वांचल

Ans: (b) कुमाऊं हिमालय

[RRB Group D 19/09/2022, Shift-II]

Explanation: नदियों के आधार पर हिमालय का प्रादेशिक विभाजन किया गया है, जिसमें सतलुज और काली नदियों के मध्य के भाग को कुमाऊँ हिमालय कहते हैं। इसी प्रकार सिंधु और सतलुज के बीच पंजाब हिमालय, काली और तीस्ता के बीच नेपाल हिमालय तथा तीस्ता और दिहांग नदियों के बीच स्थित भाग को असम हिमालय कहा जाता है।

 

RRB Group-D World Geography post-01

RRB Group-D World Geography post-02

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top